टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली टीम एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है.
देशभर में लॉक डाउन के बाद केन्द्र सरकार ने घरेलू उड़ानों को भी बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में रोजाना आने-जाने वाली करीब 27 उड़ानों को भी बंद कर दिया गया. विमान कंपनियों की वर्तमान तैयारियों को देखकर लग रहा है कि 7-8 उड़ाने शुरू की जा सकती हैं. इंडिगो ने फिलहाल अपनी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की सीधी फ्लाइट की बुकिंग शुरू की है. एयर इंडिया ने रायपुर से झाड़सुगड़ा की बुकिंग 15 अप्रैल के लिए शुरू की है. दिल्ली और मुंबई की टिकटें 1 मई से संचालित होने वाले विमानों के लिए की जा रही है. विस्तारा भी दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की बुकिंग कर रही है. सभी विमान कंपनियों को फिलहाल डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन और शासन की अनुमति का इंतजार है. लॉकडाउन के दौरान रायपुर एयरपोर्ट को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है.
सीएम ने जताई थी चिंता
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में अंतरराज्जीज सीमाएं न खोली जाएं. उन्होंने एयर व रेल सर्विस शुरू करने से पहले विचार करने की अपील भी पीएम से की है. इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी से निदेशक राकेश सहाय का कहना है कि केन्द्र सरकार की ओर से फिलहाल उड़ाने शुरू करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है, विमान कंपनियां अपनी तरफ से टिकट बुकिंग कर रही है. हांलाकि विमान सेवाएं कभी भी शुरू की जाती है तो उसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी तरह तैयार है.ये भी पढ़ें:
लॉकडउन में दवाइयों की होम डिलेवरी करवा रही सरकार, मुंगेली में हैं इन नंबर पर करें कॉल
CORONA से परेशान होकर आत्महत्या करने की वाट्सएप पर फैलाई अफवाह, युवक पर FIR दर्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 8, 2020, 11:09 AM IST


