पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली इलाके में नक्सली सक्रिय हैं और बैठक ले रहे हैं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली इलाके में नक्सली सक्रिय हैं और बैठक ले रहे हैं. इसके बाद कोबरा एसी नीरज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय निराला के साथ कोबरा 201वीं बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम को एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना किया गया. तिम्मापुरम और मारेपल्ली के बीच जंगल में जवानों को आता देख कुछ संदिग्ध लोगों ने भागने और छुपने की कोशिश. लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया.
जवानों को मिली सफलता
पूछताछ करने पर उन चारों ने अपनी पहचान नंदा पिता सोढ़ी मिलिशिया सदस्य, कुड़ाम सोना पिता कुड़ाम नंदा मिलिशिया सदस्य, मड़कम हुंगा पिता मड़कम हिंगा मिलिशया सदस्य, माड़वी हिड़मा पिता माड़वी पोज्जा मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई. ये चारों नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहे थे. चारों नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला करने और विस्फोट करने के आरोप को स्वीकार किया है.इसके बाद पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया. सूचना के आधार पर इस लॉकडाउन में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है. सूत्रों की मानें तो पुलिस सिर्फ सूचनाओं और मुखबिर की जानकारी पर ही ऑपरेशन कर रही है. दरअसल, लॉकडाउन है और तेज गर्मी भी है. ऐसे में सुरक्षा बल जंगलों में ज्यादा लंबे ऑपरेशन नहीं कर रही है. लेकिन कोरोना और लॉकडाउन में जवानों का ऑपरेशन सूचनाओं के आधार पर जारी है.
ये भी पढ़ें:
पॉलिटिक्स के धुरंधर अजीत जोगी, ऐसा है ‘सपनों के सौदागर’ का राजनीतिक करियर
वेंटिलेटर पर पूर्व सीएम अजीत जोगी, गंगा इमली का बीज गले में फंसने से बिगड़ी तबीयत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 11, 2020, 7:12 PM IST


