लॉकडाउन में बड़ी वारदात, रायपुर में किराए के घर से मिली युवक की लाश, big incident in raipur murder of a boy in mana area crime news | raipur – News in Hindi

लॉकडाउन में बड़ी वारदात, रायपुर में किराए के घर से मिली युवक की लाश

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के माना इलाके में बढ़ई का काम करने वाले एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के माना इलाके में बढ़ई का काम करने वाले एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्या बढ़ई के दोस्त द्वारा ही किए जाने की आशंका है. लॉकडाउन के बीच इस तरह हत्या की वारदात से माना इलाके में सनसनी फैल गई है. मूलत बिहार का रहने वाला मृतक जितेंद्र शर्मा माना इलाके के एक फर्नीचर दुकान में बढ़ई का काम करता था. उसी फर्नीचर दुकान में उसके सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला राजन कुमार भी काम करता था.. दोनों पिछले करीब आठ महीने से फर्नीचर दुकान में काम कर रहे थे. दोनों माना इलाके में एक मकान किराए में लेकर रहते थे.

ऐसे हुई वारदात

शनिवार को जितेंद्र कुमार की लाश मिली है. पास में ही रहने वाले दूसरे किराएदार ने इसकी सूचना माना पुलिस को दी है. इसके बाद माना पुलिस जांच में जुट गई है. हत्या कुदाली से की गई है. बताया जा रहा है कि कल शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे मृतक और उसके दोस्त ने फर्नीचर दुकान के संचालक से राशन के संदर्भ में बात की थी और शनिवार सुबह हत्या की सूचना मिली है. घटना के बाद से ही जितेंद्र शर्मा का दोस्त राजन कुमार फरार है जिसके कारण से उसके द्वारा ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे का कहना है कि घटना के बाद से ही राजन कुमार फरार है और कल रात को अंतिम समय तक वह उसके साथ था. शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब मृतक ने अपने परिजनों से घर पर बात भी की थी. उसके बाद शनिवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली है. दोस्त द्वारा ही हत्या की आशंका है. उसकी पता तलाश की जा रही है. आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.ये भी पढ़ें: 

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 18, 2020, 3:36 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here