लॉकडाउन में रखा सामूहिक भोज, 30 से ज्यादा लोग हुए फूड पाइजनिंग का शिकार | mahasamund – News in Hindi

लॉकडाउन में रखा सामूहिक भोज, 30 से ज्यादा लोग हुए फूड पाइजनिंग का शिकार

मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के दर्रीपाली गांव में फूड पाइजनिंग (Food Poisoning) की घटना सामने आई है.

महासमुंद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के दर्रीपाली गांव में फूड पाइजनिंग (Food Poisoning) की घटना सामने आई है. बासी खाना खाने से गांव के 30 से 40 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए है. सभी ने दशगात्र के कार्यक्रम में सामूहिक भोज में खाना खाया था. इसके बाद सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. एक के बाद एक सभी के बिगड़ती तबियत को देखते हुए गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को घटना की सूचना दी. इसके बाद गांव से 22 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया और बाकीं लोगों को गांव में ही इलाज कर दवाई दी गई. इसमें से 12 लोगों का जिला अस्पताल और बाकीं का तुमगांव अस्पताल में इलाज जारी है.

सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी और आइसोलेशन पर रखा है. फिलहाल सभी की हालात सामान्य है. अधीक्षक जिला अस्पताल महासमुंद डॉ. आरके परदल ने बताया कि पटेवा-झलप क्षेत्र के दर्रीपाली गांव में गुरुवार को दुकल्हिन बाई के घर उसकी सास के मृत्यु के बाद दशगात्र का कार्यक्रम था जहां मृत्युभोज का आयोजन किया गया था.

लॉकडाउन में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. आरके परदल ने बताया कि गांव के सभी 30 से 40 लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए थे और गुरुवार की दोपहर, रात और शुक्रवार की सुबह सभी ने वहां भोजन किया है. इस दौरान रात का बचा खाना भी दिन में खिला दिया गया. खाना खाने के बाद एक के बाद एक लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और भोजन करने वाले गांव के सभी लोगों को उल्टी दस्त होने लगी. इसके बाद लोगों ने 112 के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची जहां से 22 लोगों को अस्पताल लाया गया है.
12 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं तो 10 लोगों का उपचार तुमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. सभी की तबियत फिलहाल स्थिर है. जिला अस्पताल में भर्ती 6 महिला और 6 पुरुष में दुलास ध्रुव, खिलेश ध्रुव, संतु ध्रुव, सीमाराम ध्रुव, दीपक ध्रुव, रामेश्वरी ध्रुव, सीता यादव, लाती ध्रुव, नेहा ध्रुव, मनटोरा ध्रुव और  सुखम बाई ध्रुव के नाम शामिल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने एक अलग वार्ड में निगरानी में आइसोलेशन में रखा है. डॉ. परदल के मुताबिक इन मरीजों में उल्टी दस्त के अलावा फिलहाल सर्दी, खांसी, बुखार जैसे कोई सिम्टम्स नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 18, 2020, 8:36 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here