लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली शराब तो पी कर खूब किया हंगामा, विरोध पर की मां की हत्या 40 days after the lockdown, there was a lot of commotion by drinking alcohol, protesting on the murder of the mother | janjgir – News in Hindi

लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली शराब तो पी कर खूब किया हंगामा, विरोध पर की मां की हत्या

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस.

जांजगीर (Janjgir) जिले के सिटी कोतवाली पुलिस (Police) थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक बेटे पर अपने ही मां की हत्या (Murder) का आरोप लगा है.

जांजगीर. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में तीन चरणों में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है, लेकिन लॉकडाउन फेस-3 में सराकर द्वारा काफी ढील दी गई है. इसके तहत शराब की दुकानें में भी छत्तीसगढ़ में 40 दिन बार 4 मई से खोल दी गई हैं. शराब बेचे जाने के नाकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं. शराब की दुकानों में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां तो उड़ा ही रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोग अपराध को भी अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जांजगीर जिले में देखने को मिला.

जांजगीर (Janjgir) जिले के सिटी कोतवाली पुलिस (Police) थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक बेटे पर अपने ही मां की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी बेटे ने डंडे से मारकर अपने मां की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी अमृत लाल गड़ेवाल शराब पीने का आदी है. लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा शराब दुकान खोले जाने की छूट मिलने के बाद वो 4 मई को शराब की दुकान पहुंचा. इसके बाद उसने खूब शराब पी.

गांव में हंगामा
शिकायत के मुताबिक आरोपी अमृत गांव की गलियों में हंगामा करने लगा. ग्रामीणों की समझाइस के बाद वह अपने घर पहुंचा. वहां भी अपनी पत्नी कुमारी बाई गढ़ेवाल और मां सुखिन बाई के साथ विवाद करते हुए हंगामा करता रहा. उसके हंगामे से परेशान  उसकी पत्नी कुमारी और मां सुखिन बाई उसे शांत रहने के लिए समझाइश देती रही, लेकिन वो नहीं माना. उसने घर में रखे डण्डे से अपनी पत्नी कुमारी बाई और अपनी मां सुखिन बाई को पीटना शुरू कर दिया. इसपर उसकी पत्नी मौके से भागकर पड़ोसी के यहां चली गई. पत्नी के जाने के बाद शराब के नशे में धुत अमृत ने मां को भी पीटना शुरू कर दिया, जिससे मां सुखिन बाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी डायल 112 और सिटी कोतवाली पुलिस को दी. सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी विनोद मंडावी ने बतया कि ग्राम पुटपुरा कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल के लिए सिटी कोतवाली कि पुलिस टीम को भेजा गया. घटना स्थल पर अमृत लाल गड़ेवाल की मां सुखिन बाई मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है. ग्रामीणों और उसकी पत्नी कुमारी बाई की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:
सड़क पर अचानक हुई पैसों की ‘बारिश’, हवा में उड़ते दिखे ₹200-500 के नोट

शिकारियों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खतरे में अचानकमार के टाइगर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जांजगीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 6, 2020, 10:14 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here