टेली मेडिशिन पद्धती से लोगों का इलाज किया जा रहा है.
सूरजपुर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन मे फंसे लोगों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक नई पहल की है.
कोविड-19 की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का सूरजपुर अच्छी स्थिति में है. सूरजपुर जिले में लॉकडाउन में जिले के लोगों को घर बैठे ही बेहतर उपचार के लिए मोर मोबाइल मोर डाक्टर के नाम से टेली मेडिसीन कि स्वास्थ्य सुविधा कि शुरुआत किया गया है, जहां लॉकडाउन में लोग अपनी छोटी मोटी बीमारी समेत स्वास्थ्य कि सुविधा के लिए सूरजपुर जिले की वेबसाइट के माध्यम से सीधे डाक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरीए जुड़ सकते हैं. अपनी समस्याओ को डाक्टर को बताएंगे और डाक्टर वीडियो के जरीए उनका इलाज कर उन्हें सलाह देने के साथ ही दवाएं नि:शुल्क घरों तक रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा पहुंचाया जाएगा.
कैसे करेंगे टेली मेडिसिन का उपयोग
मरीज अपने स्मार्ट फोन के द्वारा https://cgsurajpur.shanrohi.co/cgemed संबंधित लिंक को ओपन कर आसान प्रकिया के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं. पंजीयन उपरांत आवेदन का नंबर प्राप्त होगा जिसपर जल्द ही डाॅक्टर अपनी प्रतिक्रिया देंगें. इसमें मरीज मोबाईल पर प्राप्त विडियो लिंक के माध्यम से डाॅक्टर से वीडियो काॅल, वाईस काॅल अथवा मैसेज से भी परामर्श ले सकते हैं. इसके पश्चात मोबाइल पर ही दवाई की पर्ची प्राप्त हो जायेगी, जिसे भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के वाॅलिंटियर्स द्वारा मरीज को घर पहुॅच निःशुल्क सुविधा के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टेलिमेडिसिन हेल्पलाईन नंबर 7879810704 जारी किया गया है. साथ ही सूरजपुर के वेबसाइट www.surajpur.nic.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?
COVID-19: सड़कों पर ड्यूटी कर रहीं 7 महीने की गर्भवती पुलिस अफसर, खुद को नहीं मानतीं कोरोना वॉरियर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सूरजपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 20, 2020, 10:28 AM IST