4 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े और गिरफ्तार जुआरियों से 45 हजार 9 सौ रुपये जब्त किए गए.
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बावनपरी ताश जूए के जुआरी इन सब निर्देशो से बेखबर दांव लगाने में मशगूल थे.
मुंगेली के पथरिया इलाके में रविवार की देर रात डीएसपी नवनीत कौर छबड़ा और सरगांव थाना प्रभारी संजीव ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने जुआ के फड़ पर छापेमार कार्रवाई की. सरगांव के मोहभट्टा में बाबा बरमदेव ढाबा के पीछे कुछ जुआरी ताश के खेल में रुपयों के हार-जीत का दांव लगा रहे थे. पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा तफरी मच गई कुछ भाग भी गए.
4 आरोपी गिरिफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े और गिरफ्तार जुआरियों से 45 हजार 9 सौ रुपये जब्त किए गए. पकड़े गए सभी जुआरियों राकेश यादव, सुनील सोनी, सोनू यादव, भागवत यादव को सरगांव थाने लाया गया औऱ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. फड़ से 45900 रुपये दो नग मोबाइल फोन, ताश के पत्ते जब्ती कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवम 269 की कार्रवाई की गई. डीएसपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि जुआ शराब गांजे ऐसे सभी अवैध धंधों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन: सूरजपुर में हो गए हैं बीमार तो घर में बैठे ही ऐसे पाएं उपचार
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 20, 2020, 11:54 AM IST

