लोगों को राहत देने के लिए मंत्री शुरू करेंगे काम, पीएम ने दिए दफ्तर जाने के आदेश – Lockdown period state coronavirus pm narendra modi ministries resume work government

  • देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन
  • सोमवार से मंत्री शुरू करेंगे काम

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है. संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं, ऐसे में कई राज्यों ने केंद्र से अपील की है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए. इंडिया टुडे को 14 अप्रैल के बाद क्या स्थितियां होंगी इस संबंध में जानकारी मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद से कहा है कि वे अपने काम सोमवार से शुरू कर दें.

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा है कि वे अपना काम उचित प्रक्रिया के तहत करें लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें. सभी मंत्री सोमवार से काम शुरू करेंगे. सीनियर अधिकारियों को ड्यूटी पर मौजूद रहना होगा. मंत्रियों को क्लास 2, 3 और 4 के स्टाफ के साथ रोटेशन के आधार पर काम करना होगा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

राज्यों को यह इजाजत दी जाएगी कि वे कृषि संबंधित प्रतिबंध हटाएं. सरकार बड़े उद्योगों से एक अंतराल पर काम शुरू करने के लिए कह सकती है. एयरलाइंस और ट्रेन शुरू करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. राज्यों के बीच होने वाले परिवहन पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here