वजन घटाने के लिए इतने बजे से पहले खत्‍म कर लें डिनर, झट से होता है Weight loss – what is the correct time to eat dinner if you want to stay healthy and fight weight gain

क्या आपने कभी सोचा है कि वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर खाने का सबसे अच्छा समय कब है? क्या आपको डिनर छोड़ना चाहिए या शाम से पहले खाना चाहिए ताकि आप वजन घटा सकें? अगर आपको इसके बारे में नहीं पता पता है, तो आपके सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं।

1960 के दशक के लोकप्रिय पोषण विशेषज्ञ एडेल डेविस ने कहा था- ‘नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह, और रात का भोजन कंगाल की तरह खाना चाहिए।’ इसके अलावा यह भी जानना जरूरी है कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए क्या और कितना खाना चाहिए, बल्कि यह भी जानना चाहिए कि कब खाना चाहिए।

​ब्रेकफास्ट

नाश्ता दिन का सबसे जरूरी आहार है। इसलिए इसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने 45 से 82 वर्ष के पुरुष स्वास्थ्य पेशेवरों के स्वास्थ्य परिणामों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जिन लोगों ने नाश्ता छोड़ दिया था, उनमें सुबह नाश्ता करने वाले लोगों की अपेक्षा दिल का दौरा पड़ने या दिल की बीमारी से मौत का खतरा 27% अधिक था।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​लंच

अधिकांश लोग दोपहर में बहुत अधिक भोजन करना पसंद करते हैं। इस समय तक व्यक्ति का एक्टिविटी लेवल चरम पर होता है। कैलोरी अधिक तेजी से बर्न होती है। इसलिए शरीर को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है और शरीर इस ईंधन का इस्तेमाल करता है।

​डिनर

रात में सोने से पहले खाना खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन बढ़ता है जिससे नींद आने में परेशानी होती है। इसलिए रात में बहुत हल्का भोजन करना चाहिए और सोने से कम से कम तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। देर रात में खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

चिकन-अंडे खाकर 130 Kg के इस लड़के ने घटाया 55 किलो वजन, कमर का साइज 3XL से हुआ L

​हमें क्या करना चाहिए:

  • बिस्तर पर जाने से ठीक पहले रात का खाना नहीं खाना चाहिए।
  • रात में हल्का भोजन करना चाहिए।
  • सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना चाहिए।

पोता-पोती खिलाने की उम्र में इस दादी ने घटाया 22 Kg वजन, नाश्‍ते में खाती थी इसकी रोटी

​डिनर देर से क्यों नहीं करना चाहिए:

  • कम रोशनी और सर्केडियन रिदम में परिवर्तन होने से रात में मीठा अधिक खाने का मन होता है।
  • देर रात खाने की आदत से अधिकांश लोग अनहेल्दी विकल्प चुनते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
  • आइसक्रीम और अन्य डेसर्ट सोने से पहले आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं।
  • शरीर को राहत प्रदान करने वाला मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो सकता है। इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
  • भोजन के तुरंत बाद सोने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।

स्वस्थ और फिट रहने के लिए समय पर भोजन करना चाहिए। इससे वजन नियंत्रित रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here