वर्तमान मानसून में अब तक 2.40 करोड़ पौधों का रोपण


वर्तमान मानसून में अब तक 2.40 करोड़ पौधों का रोपण


 


भोपाल : मंगलवार, जुलाई 7, 2020, 15:49 IST

वन विभाग द्वारा वर्तमान मानसून के दौरान प्रदेश में 3 करोड़ 61 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2 करोड़ 40 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वन महोत्सव पर प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि आमजन को वृक्षों की महत्ता से अवगत कराने के उद्देश्य से हर साल जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव आयोजित किया जाता है। वृक्षों से प्राप्त होने वाले विभिन्न लाभों के साथ अब जलवायु परिवर्तन में वृक्षारोपण का और अधिक महत्व बढ़ गया है। वृक्ष वायु मंडल में विद्यमान कार्बन डाईआक्सइड अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करते हैं।

केन्द्र शासन द्वारा भी इस वर्ष अन्तर्विभागीय समन्वय एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक पौधरोपण के निर्देश जारी किये गये हैं, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए निर्धारित कार्बन अवशोषण के लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सके। प्रदेश में बिगड़े वन क्षेत्रों के अलावा वृक्षारोपण को जन आन्दोलन बनाने के लिये जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नदियों के जलागम क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। वन विभाग और वन विकास निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर सम्पादित किया जा रहा है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here