डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा
डीएम के सामने ही एक शख्स इधर-उधर घूम रहा था. जिसे देखकर डीएम ने कैंट थाने में मुकदमा कायम करवा युवक को केंद्रीय कारागार में बने आइसोलेशन बैरक में भेज दिया.
वहां मौजूद नर्स ने भी बताया कई लोग वार्ड में इधर-उधर घूम रहे हैं. कभी पानी, कभी चाय तो कभी किसी बहाने से यह दूसरे वार्ड में घूमते हैं और मना करने पर दुर्व्यवहार करते हैं. इस अराजक स्थिति पर डीएम ने सख्त कार्रवाई की बात की. तभी उन्हें एक शख्स इधर-उधर घूमता दिख गया. तब डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैंट थाने में मुकदमा कायम करवाया और युवक को केंद्रीय कारागार (central jail) में बने आइसोलेशन बैरक में भेज दिया. युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाई की गई है. निर्देश दिया गया है कि उसे जेल में भी अलग बैरक में रखा जाए.
20 मार्च को अबू धाबी से आया था युवक
गिरफ्तार युवक जहीर वाराणसी के मछोदरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. वह 20 मार्च को अबू धाबी से आया था. कोरोना संक्रमण की आशंका में उसका ब्लड सैंपल लिया गया और जांच के लिए भेजा गया. जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, लेकिन फिलहाल एहतियातन अगली रिपोर्ट आने तक प्रोटोकॉल के तहत दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में था.सीओ कैंट मुस्ताक अहमद ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है. बता दें कि बहुत से भर्ती मरीज अस्पताल में इधर-उधर घूम रहे हैं, जिसकी शिकायत डीएम को मिली थी, जिसके बाद डीएम निरीक्षण के लिए पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें:
लखनऊ में मिला यूपी का सबसे कम उम्र का COVID-19 मरीज, 2 साल का मासूम संक्रमित
वाराणसी: कोरोना संक्रमित व्यापारी का शव पहुंचते ही भागा डोम परिवार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए वाराणसी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 3:53 PM IST


