वाराणसी से PM मोदी के निर्वाचन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व जवान तेज बहादुर – Former bsf jawan tez bahadur yadav approached sc against election of pm modi varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव के खिलाफ बीएसफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है. दायर अर्जी में इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से याचिका रद्द होने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव के लड़ने के इच्छुक तेज बहादुर का नामांकन गलत जानकारी देने के कारण रद्द कर दिया गया था.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तेज बहादुर की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि तेज बहादुर न तो वाराणसी के वोटर हैं और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार थे, इस आधार पर उनका चुनास संबंधी याचिका दाखिल करने का कोई औचित्य नहीं बनता.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here