विकास योजनाओं के पुनर्विलोकन के लिये समिति गठित


विकास योजनाओं के पुनर्विलोकन के लिये समिति गठित


 


भोपाल : बुधवार, जुलाई 29, 2020, 17:48 IST

राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों की विकास योजनाओं के पुनर्विलोकन और नवीन विकास योजनाओं को समय-सीमा में तैयार करने से संबंधित विषयों पर विचार करने के लिये आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने गत दिवस उक्त समिति गठित करने के निर्देश दिये थे।

समिति में अपर आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश श्री बी.एन. त्रिपाठी, संयुक्त संचालक श्री संजय मिश्रा, श्री राजेश नागल और डॉ. अमित गजभिये, इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया मध्यप्रदेश चेप्टर के प्रतिनिधि, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर मध्यप्रदेश चेप्टर के प्रतिनिधि, मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर विभाग के विभागाध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के प्लानिंग विभाग के विभागाध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

समिति 50 हजार से अधिक की जनसंख्या वाले प्रदेश के नगरों में विकास योजना तैयार करने अथवा पुनर्विलोकन किये जाने के लिये प्रा‍थमिकता का निर्धारण, इनके समय-सीमा का निर्धारण, विकास योजना तैयार करने/पुनर्विलोकन करने के संबंध में वैधानिक प्रावधानों के अन्तर्गत प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी सुझाव देगी। समिति इसके साथ ही निजी सलाहकारों की भागीदारी के संबंध में भी सुझाव देगी। समिति द्वारा प्रतिवेदन आगामी एक माह में प्रस्तुत किया जायेगा।


राजेश पाण्डेय

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here