विटामिन डी: विटामिन डी की कमी से है आपको बड़ा खतरा, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं इसका स्तर – vitamin d level in your body can be maintained sitting at home

Vitamin D: विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप घर बैठे ही अपनी डाइट में बदलाव कर के इसे ठीक स्तर पर ला सकते हैं, पढ़ें क्या है डॉक्टर की राय

Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

NBT

विटामिन डी का शरीर को सेहतमंद रखने में बड़ा महत्व है। विटामिन डी मछली, पनीर, अंडे, लिवर ऑयल में पाया जाता है। इसी के साथ विटामिन डी का सबसे बड़ा और मुख्य स्त्रोत सूरज है। रोजाना कुछ समय के लिए धूप में बैठने से भी आपके शरीर को विटामिन डी मिलता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखता है।

अब जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है, तब अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। कोरोना के मरीजों को भी विटामिन डी की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है। अभी तक आईं कई स्टडीज में यह कहा गया है कि विटामिन डी की कमी होने पर कोरोना लगने का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें, विटामिन डी वायरस को रोकने के साथ-साथ शरीर में मौजूद सेल्स की लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

विटामिन डी की कमी से होते हैं ये नुकसान

भारतीयों में भी बड़ी संख्या में विटमिन डी की कमी पाई गई है। इससे हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ फ्रेक्चर होने का खतरा भी रहता है। इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर रहती है, कैंसर का खतरा अधिक रहता है और हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा भी बना रहता है।

कोरोना से बचाएंगे और इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये प्राणायामकोरोना से बचाएंगे और इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये प्राणायामभस्त्रिका प्राणायाम के फायदे1. वात्त, पित्त और कफ को संतुलित रखेगा2. तनाव दूर करेगा3.शरीर में ऑक्साजन की मात्रा बढ़ाएगा4. चेहरे पर झुर्रियां और एजिंग कम होंगी5. शरीर में बंद पड़ी नसों को खोलेगा6. कॉन्सटिपेशन/कब्ज दूर करेगा7. अस्थमा/साइनस और सांस से जुड़ी समस्याओं लिए फायदेमंद

घर पर ही कैसे शरीर में विटामिन डी की कमी को करें पूरा

– सही डाइट और धूप यानी सूरज में रहने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। कहा जाता है कि शरीर को रोजाना 600 UI विटामिन डी की जरूरत होती है। अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो इस तरह घर बैठे विटामिन डी की कमी को खत्म करें।

– रोजाना धूप में अपने हाथ, पैरों और चेहरे को 30 मिनट के लिए सूरज की रोशनी दिखाएं। आप ऐसा सुबह 10 से दिन में 3 बजे के बीच में करें। आप अपनी बालकनी या छत पर बैठ कर ऐसा कर सकते हैं।

– अपने डाइट में मछली जैसे – साल्मन , टूना आदि शामिल करें। आप नाश्ते में अंडे की जर्दी, दूध, ऑरेंज जूस, मशरूम सलाद, अनाज को शामिल करें।

– अगर आप मछली नहीं खाते तो आप रोजाना एक चम्मच लिवर ऑयल ले सकते हैं। एक चम्मच लिवर ऑयल आपके शरीर की विटामिन डी की रोजाना की जरूरत को 56 प्रतिशत के करीब पूरा कर देता है।

– वेगन लोगों को इसकी कमी होने की आशंका अधिक है। अगर आप वेगन हैं तो सोया दूध, बादाम दूध आदि का विकल्प अपना सकते हैं।

– ध्यान रहे, विटामिन डी को जरूरत से अधिक भी न ले लें। इससे किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है।

डॉक्टर संध्या पांडे (चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट, गुरुग्राम) के अनुसार, विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो कैल्शियम अवशोषण में मदद करने के साथ -साथ हड्डियों का भी ख्याल रखता है। इसी के साथ विटामिन डी इम्युनिटी मजबूत करता है और मसल्स भी स्ट्रांग बनाता है। विटामिन डी हमें दो स्त्रोत से मिलता है- पहला सूर्य और दूसरा हमारी डायट। डायट की बात करें तो यह मछली, जैसे कि साल्मन, टूना आदि में मिलती है। यह कुछ मशरूम में भी मिलता है। विटामिन डी हमें फुल क्रीम मिल्क, मक्खन, घी से भी प्राप्त होता है। इसी के साथ सुबह 9 से 2 बजे के बीच में कुछ समय धूप में खड़े होना चाहिए ताकि शरीर को जरूरी विटामिन डी मिल सके।

Web Title vitamin d level in your body can be maintained sitting at home(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here