वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री देवड़ा ने दी दीप पर्व की शुभकामनाएँ
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020, 17:20 IST

वित्त, वाणिज्यिक कर एवं योजना आर्थिक सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को दीपावाली के पावन त्यौहार पर मंगलमयी शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए जनता को संदेश दिया कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, अत: शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दीपावली का पर्व मनायें और आपस में खुशियां बांटे। उन्होंने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में उमंग, उल्लास और उजास लाये।
संतोष मिश्रा
Source link

