विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित | – Bundelkhand News


झाँसी में भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।         संस्था द्वारा युवाओं को जागरूक व प्रोत्साहित करने का अभियान चलाया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान के साथ-साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यावरण, जल संरक्षण व स्वच्छता आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत सेंट मार्क्स कॉलेज में शिफा कुरेशी, रेशम जाफरी ,रक्षा मंगलम, अभी वर्मा, आशुतोष मंगलम व कोलंबस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आदित्य कुमार, निशी राय, गौरव कुमार को प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब्दुल राशिद सौम्या नाथ, ऋतु चौरसिया, मेघा दीक्षित, निकेता श्रीवास्तव, आशीष, सचिन रिछारिया, प्रणव झा, सिद्धार्थ जैन, डेविड दास, राहुल राजपूत, अभिषेक लाल, जुनैद खान व संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया, अनिल बख्शी, नंदकिशोर वर्मा, मंसाराम आदि उपस्थित रहे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here