विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर परिश्रम करें अधिकारी


विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर परिश्रम करें अधिकारी


प्रबंध संचालक श्री मनीष सिंह ने ग्वालियर में की समीक्षा
 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 22, 2020, 18:05 IST

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनीष सिंह ने कहा है कि बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार की असीम संभावनाएं हैं। उपभोक्ताओं के विश्वास में वृद्धि तथा बेहतर सेवाएं देकर व्यवस्था में वांछित सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी कठोर परिश्रम करें। सुबह साढ़े आठ बजे से देर शाम तक उपभोक्ता सेवा के लिए समय देना होगा। श्री मनीष सिंह ग्वालियर रीजन में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता सुविधाओं का विस्तार और राजस्व संग्रह की समीक्षा कर रहे थे।

प्रबंध संचालक ने निर्देश दिये कि फीडर राजस्व प्रबंधन को मजबूत बनाएं। लाइन स्टाफ से निरंतर संवाद रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रण एवं वसूली के लिए जन-प्रतिनिधियों एवं समाज के ओपिनियन लीडर्स से सतत संपर्क रखें। श्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें। उन्होने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के लिए पीडीसी कनेक्शन से वसूली में भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।

श्री मनीष सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली के लिए वितरण केन्द्रवार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइन स्टाफ को पुरस्कृत किया जाए। यदि कोई आउटसोर्स कार्मिक अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसे भी सराहना पत्र दिया जाये।

प्रबंध संचालक ने सिटी सेंटर ग्वालियर का निरीक्षण करते हुए उपभोक्ता सुविधाओं के विस्तार एवं राजस्व वसूली के लिए सघन कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री सिंह ने लाइन स्टाफ से उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें सुरक्षा जोन बनाकर लाइनों का कार्य करने तथा सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया। प्रबंध संचालक ने लाइन स्टाफ को राजस्व वसूली के टिप्स भी दिये।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here