विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो


विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो – मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 16, 2020, 20:05 IST

सामाजिक न्याय और पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा है कि विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री पटेल इंदौर में विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग सेवा का विभाग है, इसके माध्यम से जरूरतमंदों को अधिक से अधिक मदद की जाये। बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक ने बताया कि दिव्यांगजनों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अनूठी पहल का प्रशिक्षण दिलाया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों को विभिन्न पद और अन्य संस्थानों में रोजगार भी मिला है। मंत्री श्री पटेल ने यह योजना आगे भी जारी रखने की बात कही।

मंत्री श्री पटेल ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि पशुपालकों से निरंतर संवाद करें। पशुधन की सुरक्षा सभी की जवाबदारी है। बैठक में सामाजिक न्याय और पशुपालन विभाग के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।


ऋषभ जैन

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here