विरोध जताने शाहीन बाग पहुंचा था गोरखपुर का शख्स, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया – Shaheen bagh protest gorakhpur delhi police detain supreme court

  • शाहीन बाग के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचा शख्स
  • दिल्ली पुलिस ने नारेबाजी करने वाले को हिरासत में लिया
  • गोरखपुर का रहने वाला है आशीष शुक्ला

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन को करीब 70 दिन हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्त वार्ताकार गुरुवार को भी प्रदर्शनकारियों से चर्चा करेंगे, लेकिन इससे पहले ही वहां एक शख्स ने नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी करने वाला शख्स शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों का विरोध कर रहा था. हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

गुरुवार दोपहर को गोरखपुर के रहने वाले आशीष शुक्ला ने शाहीन बाग पहुंचकर नारेबाजी की. पुलिस से आशीष शुक्ला ने कहा कि वह शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के विरोध में एक घंटा धरने पर बैठना चाहता था. नारेबाजी करने वाले आशीष ने कहा कि भारत में हर किसी की धरने पर बैठने का अधिकार है, इसलिए मैं भी शाहीन बाग में विरोध करने आया था.

वार्ताकारों की बातचीत है जारी

सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर याचिका पर सुनवाई के दौरान वार्ताकारों की नियुक्ति की थी. वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन बुधवार को शाहीन बाग पहुंचे और वार्ताकारों से बात की. यहां दोनों वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि प्रदर्शन से यहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी तकलीफ हो रही है.

LIVE: वार्ताकारों के पहुंचने से पहले शाहीन बाग में नारेबाजी, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शाहीन बाग में 15 दिसंबर से महिलाएं धरने पर बैठी हैं. इस धरने को करीब सत्तर दिन होने को हैं और इसी पर अदालत में याचिका दायर की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी कि इस प्रदर्शन से दिल्ली में लोगों को यातायात की दिक्कत हो रही है, हालांकि अदालत ने कहा कि विरोध करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ किसी ने आवाज़ उठाई हो. इससे पहले भी एक शख्स ने शाहीन बाग के पास पहुंचकर हवाई फायरिंग की थी, इसके अलावा जामिया इलाके के पास भी हवाई फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here