वीडियो: हनी ट्रैप में राजधानी की लेडी डाक्टर का सनसनीखेज आरोप :….कारोबारी ने किया था कार में उसका बलात्कार….

रायपुर।राजधानी हनी ट्रैप मामले में डाक्टर युवती के बयान के बाद मामला अब उलझ गया है। हनी ट्रैप की आरोपी डाक्टर का आरोप है कि उसने किसी का हनी ट्रैप नहीं किया, बल्कि वो ट्रैप की शिकार बनायी गयी है। मामले में करोड़पति कारोबारी केतन शाह पर डेंटिस्ट युवती ने रेप का संगीन आरोप लगाया है।आपको बता दें कि सितंबर महीने में राजधानी के एक बड़े कारोबारी ने मेडिकल स्टूडेंट पर हनी ट्रैप का गंभीर आरोप लगाया था। कारोबारी का कहना था कि डेंटिस्ट ने उसका हनी ट्रैप किया है और उसके एवज में 1 करोड़ से ज्यादा वसूल चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसी वक्त उस युवती को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत के बाद युवती लगातार इस मामले में शिकायतकर्ता केतन शाह पर ही पूरे मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया था और शिकायतें की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here