वॉन ने ब्रिटेन के PM के फैसले को बताया बकवास, कहा- खिलाड़ियों के पास सैनिटाइजर है – michael vaughan hand sanitizer in pockets cricket uk prime minister boris johnson tspo

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के शौकिया (रिक्रिएशनल) क्रिकेट पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने के फैसले की आलोचना की है. जॉनसन ने हाल ही में कहा था कि ‘क्रिकेट गेंद बीमारी की प्राकृतिक वाहक हैं’ और इसलिए वह रिक्रिएशनल क्रिकेट को दोबारा से शुरू करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं.

माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हर खिलाड़ी की जेब में हैंड सैनिटाइजर है. जब भी आप गेंद को छुएं तो इसका इस्तेमाल करें. आसान सी बात है. रिएक्रिएशनल क्रिकेट की शुरुआत चार जुलाई से होनी चाहिए. इसकी अनुमति नहीं देना पूरी तरह से बकवास है.’

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सांसद ग्रेग क्लार्क ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन से पूछा था कि क्या अब क्रिकेट का खेल शुरू हो सकता है.

जोफ्रा आर्चर का होगा दूसरा COVID टेस्ट, नेगेटिव आने पर ही टीम से जुड़ेंगे

इस पर बॉरिस जॉनसन ने कहा था, ‘क्रिकेट के साथ जो समस्या है उसे हर कोई समझता है. क्रिकेट की गेंद बीमारी की वाहक हो सकती है और शायद. किसी भी रफ्तार से.’

हालांकि जॉनसन के इस फैसले का इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से होने वाली सीरीज पर या काउंटी क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इनका नियमन एलीट स्पोर्ट्स के मार्गदर्शन के तहत होना है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here