शहीद जवानों को अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बोले- हम भारत के लोगों के साथ – India china face off mike pompeo tweet on martyr jawans america

  • भारत और चीन संघर्ष पर अमेरिका की प्रतिक्रिया
  • विदेश मंत्री पोम्पियो ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

भारत और चीन के बीच इस वक्त तनाव की स्थिति बनी हुई है. सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ये एक महत्वपूर्ण घटना है, यही कारण है कि इस वक्त हर किसी की नज़र यहां पर है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इन जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर शहीदों को नमन किया. माइक पोम्पियो ने लिखा, ‘..चीन के साथ हुए विवाद में भारत के जिन जवानों की जान गई है, उन्हें हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस दुख की घड़ी में हम उन जवानों, उनके परिवार, उनके चाहने वालों और भारत के लोगों के साथ हैं.’

चीन को जवाब: PM मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, जानें कौन होगा शामिल, किसे न्योता नहीं

आपको बता दें कि जब से भारत और चीन के बीच सीमा का विवाद चल रहा है, तभी से ही अमेरिका लगातार इस घटना पर नज़र बनाए हुए है.

बीते दिनों व्हाइट हाउस की ओर से भी इस मसले पर बयान जारी किया गया था और कहा था कि हमारी नज़र बनी हुई है और हम चाहते हैं कि जल्द मामला शांत हो.

गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस, ट्रेड वॉर समेत कई मसलों पर अमेरिका और चीन की तनी हुई है और एक तरह का कोल्ड वॉर चल रहा है. अमेरिका पुराने वक्त से भारत का सहयोगी रहा है, ऐसे में इस तनाव के माहौल में अमेरिका की ओर से लगातार भारत के पक्ष को लेकर बयान दिए जा रहे हैं.

चीन से झड़प पर अमरिंदर का सवाल, जब कर्नल को मारा तो सैनिकों ने गोली क्यों नहीं चलाई?

ऐसे में चीन भी समझता है कि इस ग्लोबल लड़ाई में अब भारत अकेला नहीं है, बल्कि मित्र देश उसके साथ हैं.

इससे पहले बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात भी हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने चीन के साथ जारी तनाव को लेकर चर्चा भी की थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here