शिवपुरी -राष्ट्रीय एथलेटिक्स में राजस्थान, यूपी और तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

शिवपुरी। 70वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को बालक वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए जोर लगाया। 5 हजार मीटर पैदल दौड़ में राजस्थान के कुलदीप ख्यालिया, 800 मीटर में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद समीर खान और 200 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, त्रिकूद में मध्य प्रदेश के देव शर्मा ने पहला स्थान हासिल कर मेजबान प्रदेश को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार दोपहर को होगा, जहां ओवरऑल चैंपियन टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।5 हजार मीटर पैदल दौड़ में राजस्थान के कुलदीप ख्यालिया ने बाजी मारी। दिल्ली के आदित्य दांगी दूसरे और राजस्थान के तनुराज यादव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद समीर खान ने स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के सुभाष उरांव को रजत और सीबीएसई के दीपांशु यादव को कांस्य पदक मिला। 200 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब के हार्दिक बावा दूसरे और दिल्ली के राहुल राज महतो तीसरे स्थान पर रहे।त्रिकूद में मध्य प्रदेश का खाता खुला -प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक त्रिकूद में मिला। देव शर्मा ने 14.94 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। सीआईएससीई के आरव खेरा दूसरे और तमिलनाडु के मुकेश तीसरे स्थान पर रहे।उधर, 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में तीन हीट आयोजित की गईं, जिनमें 24 धावकों ने हिस्सा लिया। इनमें से आठ धावकों ने क्वालिफाई कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के मुकाबले जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर डीके सिंह की निगरानी में हुए। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण मैदान में लगी विशाल स्क्रीन और यूट्यूब पर किया जा रहा है। सोमवार को समापन समारोह में ओवरऑल चैंपियन टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here