
Bhopal. मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं। इसी कड़ी में शिवराज मामा ने अपनी भांजी का विवाह करके फर्ज अदा किया है। हम बात कर रहे हैं खरगोन के शिवम की। जी हां, वही शिवम जो खरगोन उपद्रव में बुरी तरह घायल हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर के अस्पताल में शिवम न केवल ईलाज करवाया था, बल्कि उस समय उसकी बहन कृतिका की शादी कराने का संकल्प भी लिया था। शिवराज ने कहा था कि शिवम तुम चिंता मत करना, तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी। शादी के सभी प्रबंध शिवराज मामा करेगा।
मामा शिवराज का यह संकल्प आज फलीभूत हो गया। धार ज़िले के निसरपुर में शिवम की बहन कृतिका की शादी हुई। जिसमें मामा शिवराज ने वादे के मुताबिक़ दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ शुभकामना संदेश भी भेजा। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा राशि का चैक लेकर विवाह मंडप में पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि पिछली गर्मियों में खरगोन में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव में एक दंगाई के हमले में शिवम गंभीर घायल हो गया था। वह जीवन-मरण से गुजर रहा था। तभी शिवराम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसका इलाज इंदौर में सरकारी खर्चे पर हुआ था। मुख्यमंत्री ने कई बार शिवम से बात भी की थी।

