शुभ घड़ी में ही खुलेंगे चार धाम के कपाट, लॉकडाउन में कैसे होगी यात्रा? – Char dham doors will open as government decided but pilgrims have to wait tlifd

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन बढ़कर 3 मई तक कर दिया गया है. तेजी से फैलती इस महामारी के चलते चार धाम यात्रा पर भी संशय गहराने लगा है. सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मंदिरों के कपाट तो शुभ मुहूर्त में तय समय पर खोले जा सकते हैं. लेकिन भक्त कब भगवान के दर्शन कर सकेंगे, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, इस वक्त केंद्र और राज्य सरकार के सामने कोरोना से लड़ने की चुनौती है. चार धाम की यात्रा को लेकर अब कोई भी फैसला केंद्र सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा. कोरोना संक्रमण के चलते राज्य और जिलों की सभी सीमाएं भी बंद हैं.

पढ़ें: शनि-मंगल-गुरु आए साथ, जानें आपकी राशि पर होने वाला है कैसा असर

उन्होंने बताया कि 26-27 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. जबकि 29-30 अप्रैल को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. हर साल चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था यहां दर्शन के लिए जाता है.

WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) की गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचने का फिलहाल एकमात्र तरीका सोशल डिस्टेंसिंग ही है. ऐसे में सरकार भक्तों को चार धाम यात्रा की मंजूरी देने का खतरा कभी नहीं उठाना चाहेगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here