शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 8100 अंक के नीचे – Corona virus lockdown stock market live nse sensex bse nifty sensex today india share market tutk

  • बुधवार को सेंसेक्स 28,265.31 अंक पर बंद हुआ
  • गुरुवार को रामनवमी की वजह से बाजार बंद रहे

नए वित्त वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती बरकरार है.शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटकर 28 हजार के नीचे 27,800 अंक पर आ गया. वहीं निफ्टी की बात करें तो ये 130 अंक लुढ़क कर 8100 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था.

गुरुवार को नहीं हुआ कारोबार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे. दरअसल, रामनवमी की वजह से शेयर बाजार, कमोडिटी सहित अन्य बाजार में कारोबार नहीं हुआ. इस महीने शेयर बाजार में 6, 10 और 14 अप्रैल को भी किसी तरह का कारोबार नहीं होगा. बता दें कि 6 अप्रैल को महावीर जयंती है. वहीं 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे जबकि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती है. यही वजह है कि बाजार बंद रहेंगे.

बुधवार को बाजार का हाल

बता दें कि मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1,203.18 अंक यानी 4.08 प्रतिशत टूटकर 28,265.31 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह,नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 343.95 अंक यानी 4 प्रतिशत का गोता लगा कर 8,253.80 अंक पर बंद हुआ. ये नए वित्त वर्ष का पहला दिन था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here