शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी उजड़ा ग़रीब किसान का आशियाना, दाने दाने को मुहताज परिवार। – Bundelkhand News


(रिपोर्ट-अखलेश राज- मऊरानीपुर)


 कहते है जब मुसीबत आती है तो कीसी को बता कर नही आती ऐसाही एक  वाक्या झाँसी के मऊरानीपुर छेत्र में हुआ जहाँ एक गरीब किसान यहाँ विधुत शॉट सर्किट से उठी चिंगारी से उसका कच्चा मकान  जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देख परिजनो के होश उड़ गए। और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते । तब तक घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना झाँसी के मउरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेलोनी की है जहाँ रात्रि में  उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक कच्चे मकान में अचानक विधुत के शॉट सर्किट से मकान में रखे भूषे में आग लग गयी। धीरे धीरे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। और आग की लपटों को देख परिजनों के होश उड़ गए। और आग बुझाने का प्रयास करने लगें। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।  घटना की सूचना  पीड़ित किसान ने तहसील प्राशासन को दी।   ग्राम मेलोनी निवासी भजन लाल पुत्र बूचे  किसान ने बताया कि  आग की चपेट में लगभग उसकी 1 लाख की नगदी व सोने चांदी के आभूषण व खाने पीने का सामान जलकर खाक हो गया है। अब उसके पास गुजर बसर करने व खाने पीने की कोई व्यवस्था नही है।

अब ऐसे में देखना ये है की प्रशासन इस किसान की कोई मदद करता हैं, ये तो आने बल समय ही बताएगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here