पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर में 19 मई को एक महिला का अपहरण किया गया था.
पसान थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय पीड़िता 19 मई को देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. शिकायत के मुताबिक इस दौरान वहां पहुंचे गांव के ही भैयालाल ने अपने साथी हरिदयाल पोर्ते की मदद से महिला का अपहरण कर लिया था. अपने गमछा से महिला का मुंह बांधकर उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाकर भैयालाल ने बलात्कार किया. इसके बाद भैयालाल व हरिदयाल ने मिलकर महिला को गांव के मुख्य सड़क तक लाया, जहां इनका सहयोगी शिवशंकर मोटरसाइकिल लेकर मौजूद थे. मोटरसाइकिल पर महिला को जबरन बिठाकर वहां से ग्राम कारीछापर स्थित एक मकान में ले गए. मकान में भैयालाल ने जान से मारने की धमकी देकर व गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ दुबारा बलात्कार किया.
ये भी पढ़ें: MP में दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR, यहां जानें क्या है मामला
फिर की ऐसी ही हरकतशिकायत के मुताबिक 20 और 21 जून को भी यह दरिंदगी दोहराई गई. पीड़िता के मुताबिक उसने किसी तरह अपने भाई और पिता से संपर्क किया और वे कारीछापर स्थित उस मकान में पहुंचे, जिन्हें देखकर तीनों आरोपी फरार हो गए. पीड़िता ने अपने पिता व भाई के साथ पसान थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि बलात्कार की वारदात को भैयालाल ने 3 दिनों तक अंजाम दिया. जबकि हरिदयाल और शिवशंकर ने महिला का अपहरण और निगरानी करने में मुख्य आरोपी की पूरी मदद की. आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर पसान पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. इस दौरान मुखबीर से सूचना पर तीनों आरोपी को धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया गया है. जहां से तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है.
First published: June 25, 2020, 10:43 AM IST