श्री बी.आर. नायडू जन अभियान परिषद के महानिदेशक बने
भोपाल : सोमवार, जनवरी 4, 2021, 18:03 IST
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री बी.आर नायडू को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष के लिए अथवा उनके 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने (जो भी पहले हो) तक की अवधि के लिये नियुक्त किया गया है।
संतोष मिश्रा
Source link