“संकट में सृजन” अभियान को मिली अपार सफलता
भोपाल : शनिवार, जून 20, 2020, 21:18 IST

कोरोना संकट काल में जवाहर बाल भवन, भोपाल द्वारा बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए “संकट में सृजन” अभियान के अंतर्गत 5 अप्रैल 2020 से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 6 मई से 20 जून 2020 तक प्रदेश स्तर पर राज्य बालश्री कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान को अपार सफलता प्राप्त हुई है। राज्य बालश्री कला प्रतियोगिता की अंतिम तिथि तक लगभग 12 हजार बच्चों ने पंजीयन कराकर अपनी भागीदारी की है।
शहरी और ग्रामीण अंचलो के इन हुनरमंद बच्चों ने ई-प्रतियोगिता और ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लिया है। जो देश के किसी भी बाल भवन की तुलना में एतिहासिक उपलब्धि है।
संचालक, जवाहर बाल भवन ने आयोजन को सफल बनाने में विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारियो तथा सभी बाल भवनों के अधिकारी, कर्मचारियो एवं प्रशिक्षकों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरेन्द्र सिंह गौर
Source link

