संजय राउत का दावा- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं इंदिरा गांधी


शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए मुंबई आया करती थीं. संजय राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दौर की बात करते हुए कहा कि एक समय था जब दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिश्नर तय किया करते थे. इतना ही नहीं वो यह भी तय करते थे कि मंत्रालय में कौन बैठेगा. हमने वो अंडरवर्ल्ड देखा है, लेकिन अब वह सिर्फ चिल्लर है.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here