संदिग्ध हालात में बहरीन जा रहा था शख्स, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार – Delhi police detained suspect ravi kant igi airport

दिल्ली हवाई अड्डे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसका नाम रवि कांत है. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन जा रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को केंद्रीय एजेंसियों से खास इनपुट्स मिले थे जिसके बाद कार्रवाई हुई. संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. संदिग्ध का नाम रवि कांत है जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के छंगा राय हीथर गांव का रहने वाला है. 29 साल के रवि कांत को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनस से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन के लिए उड़ान भरने वाला था. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड्स खंगाल रही है. आगे पूछताछ में कई जानकारी सामने आने की संभावना है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here