सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी को बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता

नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया। इस मुलाकात के दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि, बेटा अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया मौजूद रहीं।

सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here