सड़क पर सच से सामना: राजधानी में सड़कों की दुर्गति देख भड़के शिवराज, 15 दिन में सुधारो वरना…

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है, अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब कुछ विशेष सड़कों को छोड़कर आम रास्तों पर निकले तो जमीनी हकीकत का पता चला। इसके बाद उन्होंने अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सड़कों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को भोपाल की सड़कों की स्थिति एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  • सीएम शिवराज ने बदहाल सड़कों की समीक्षा कर तत्काल सड़कों को दुरूस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
  • सीएम शिवराज ने कहा कि सीवरेज और पानी की पाईप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया है, उन पर कार्यवाही की जाए। मैं एक पखवाड़े के बाद पुन: सड़कों का निरीक्षण करूंगा।
  • सीएम शिवराज ने कहा है कि भोपाल की सड़कों के रखरखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी परस्पर समन्वय कर कार्य करें।

सीएम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

सीएम शिवराज ने कहा कि 15 दिन बाद फिर सड़कों की स्थिति को लेकर समीक्षा करूंगा। अगर उसके बाद भी गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदारों पर एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here