सरगुजा में शराब की अवैध बिक्री के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Sarguja) जिले अम्बिकापुर (Ambikapur) में अवैध शऱाब की बिक्री को लेकर पुलिस (Police) विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

सरगुजा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Sarguja) जिले अम्बिकापुर (Ambikapur) में अवैध शऱाब की बिक्री को लेकर पुलिस (Police) विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लाखों के अवैध शराब के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है. दरअसल दरिमा पुलिस को सूचना मिली थी की कर्जी निवासी पिता विनोद जायसवाल और पुत्र सागर जायसवाल के द्वारा मध्य प्रदेश से महंगी शराब लाकर अंबिकापुर में खपाया जा रहा है, जिसके बाद एएसपी ओम चंदेल के नेतृत्व में दरिमा थाने की टीम ने छापे मारे की कार्रवाई की.

पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है. शराब की जब्त की गई खेप में सभी महंगे ब्राण्ड के शराब शामिल हैं. साथ ही शराब के परिवहन में इस्तमाल की जाने वाली वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. वही जब्त शराब की कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

ठिकानों का पता लगा रही पुलिस
सरगुजा के एसपी तिलकराम कोशिमा ने बताया कि पुलिस शराब का स्मगलिंग करने वाले डिलर के साथ ठिकानों का भी पता लगा रही है, जहां से दोनों आरोपी शराब लाकर अम्बिकापुर में खपाते थे. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here