सारनी पावर हाउस ने लगातार 100 दिन विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया


सारनी पावर हाउस ने लगातार 100 दिन विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया


 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 16:54 IST

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी की सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह सारनी के पावर हाउस क्रमांक-4 की इकाई 10 एवं 11 द्वारा विगत 6 नवम्बर से 14 फरवरी तक लगातार 100 दिन रिकार्ड विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान बनाया है। प्रत्येक इकाई 250 मेगावाट की है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने इस उपलब्धी पर सारनी पावर हाउस के पूरे स्टाफ को बधाई दी है। उन्होने कहा कि आगे भी इसी तरह कार्य करते हुये उत्पादन के नये आयाम स्थापित करें। उल्लेखनीय है कि दोनों इकाईयों से विद्युत उत्पादन लगातार जारी है। इस अवधि में सारनी पावर हाउस क्रमांक 4 का प्लांट लोड फेक्टर(पीएलएफ) 90.16 और प्लांट एवेलेविलटी फेक्टर (पीएएफ) 101.17 प्रतिशत रहा।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here