सावन के पहले दिन CM योगी ने गोरखनाथ के मानसरोवर मंदिर में किया भोले का रुद्राभिषेक – Up cm yogi adityanath offers prayer lord shiva puja at gorakhpur first somvaari mansarovar temple

आज से सावन के पवित्र महीने के शुरुआत हो गई है. आज पहली सोमवारी है, इस मौके पर देश भर के शिव मंदिरों में भक्त भगवान महादेव की पूजा कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए खास विधि विधान तय किए गए हैं.

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भगवान शिव की पूजा की. मुख्यमंत्री योगी तड़के गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया. इस मौके पर योगी आदित्यनाथ मास्क पहने नजर आए.

सावन की पहली सोमवारी के मौके पर देश भर के मंदिरों में भक्त पहुंच रहे हैं. हालांकि कोरोना की वजह से मंदिरों में कई उपाय किए गए हैं. लोगों को मंदिर के गर्भ गृह में आने की अनुमति नहीं है.

सावन के पहले सोमवार के मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्त पहुंचे हैं. मंदिर आने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. मंदिर पहुंचने वाली महिलाएं मास्क लगाकर आ रही हैं. गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवारी की धूम की गई. यहां भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है. इस मंदिर में कोरोना संक्रमण का असर देखने को मिल रहा है. श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here