सिद्धनपुरा मेें एक और कोरोना संक्रमित मिला


ललितपुुर। जनपद में कोरोना धीरे धीरे पैर पसार रहा है। सरदारपुरा में एक ही परिवार के चार लोगों के संक्रमण होने के बाद वर्णी चौराहे सिविल लाइन एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। रविवार को मुहल्ला सिद्धनपुरा में एक युवक को कोरोना पॉजीटिव निकला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर डॉ प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिद्धनपुरा निवासी अखिलेश पुरोहित पुत्र संतोष पुरोहित (26) को सर्दी व बुखार आने पर आज उसकी ट्रू-नेट मशीन द्वारा कोविड-19 जांच की गई, जिस पर उसका परिणाम धनात्मक प्राप्त हुआ है। उक्त मरीज को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है, साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व सिद्धनपुरा क्षेत्र को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। सभी पॉजीटिव मरीजों का मेडीकल कॉलेज झांसी मेें उपचार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here