सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, बधाई संदेश में लिखी ये बात.. देखिए

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को नए साल 2020 की शुभकामनाएं दी है। ट्वीट कर लोगों को दिया ये संदेश। यह नूतन वर्ष आपके जीवन में खुशियां लाए, आप प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो। प्रदेश उन्नति व विकास के शिखर पर पहुंचे।

प्रदेश का किसान सुखी हो, युवा आत्मनिर्भर हो, आम जन, हर वर्ग सुखी व ख़ुशहाल हो। हम प्रदेश को माफिया मुक्त,मिलावट मुक्त,सुरक्षित,स्वच्छ,स्वस्थ,खुशहाल प्रदेश बनाने के संकल्प पर निरंतर काम कर रहे है। जनहित व प्रदेश हित हमारे लिये सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सब आपके सहयोग से ही सम्भव है।
यही विश्वास व कामना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here