सीएम बघेल 10 को रायपुर और बिलासपुर में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रायपुर,छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के दुधाधारी मठ में आयोजित छेर-छेरा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।बघेल दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां 2.30 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here