सी.एम. हेल्पलाइन से 2,43,123 लाख लोगों को मिली राहत


सी.एम. हेल्पलाइन से 2,43,123 लाख लोगों को मिली राहत


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 15, 2020, 15:56 IST

प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लाक डाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इन नम्बर पर अब तक 2 लाख 43 हजार 123 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 628 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

प्राप्त विस्तृत जानकारी अनुसार सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 43 हजार 346, राशन संबंधी एक लाख 36 हजार 912, दवाइयों संबंधी 19 हजार 348 तथा अन्य प्रकार की 42 हजार 889 समस्याओं की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here