सुकमा: वाहनों में आग लगाने वाले मिलिशिया कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, CRPF और DRG की कार्रवाई Sukma: 5 Naxalites arrested, including militia commander who set fire to vehicles, action of CRPF and DRG | sukma – News in Hindi

सुकमा: वाहनों में आग लगाने वाले मिलिशिया कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, CRPF और DRG की कार्रवाई

सुकमा में गिरफ्तार नक्सली.

छत्तीसगढ़ के सुकमा में लॉकडाउन के बीच सुरक्षा बल के जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में लॉकडाउन के बीच सुरक्षा बल के जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है. जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और जिला बल डीआरजी ने एक लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सभी को पूछताछ करने के बाद न्ययालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. पूछताछ में पुलिस को उनसे कुछ अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है.

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झीरम और टाहकवाडा के जंगलों में लगातार नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर मुखबिर से सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद तोंगपाल थानाप्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में जिला बल और सीआरपीएफ 227 के जवानों को सर्चिंग करने भेजा गया था. जवानों ने घेराबंदी कर मिलिशिया कमांडर समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया. इनके खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज थे.

वाहनों में की थी आगजनी
पकड़े गए नक्सलियों में से एक लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर पोडियम लक्षमण, पोडियम सोमारू, पोडियम सुरेश, सोमडु मरकाम, मड़कम बामन पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे है. कोटलपारा के पास सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी और लूटपाट के मामले में पुलिस तलाश कर रही थी. सभी आरोपी नक्सली सुरक्षा बल के जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन 2.0: ‘एक वक्त का खाना अपने पैसों से और एक वक्त भूखे रहना पड़ता था’
Lockdown 2.0: लकड़ियां लादे महिलाओं ने कहा- राशन तो मिल रहा है, लेकिन उसे पकाएं कैसे?

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 16, 2020, 7:06 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here