सूखी सेवनिया में हुआ पौध-रोपण


सूखी सेवनिया में हुआ पौध-रोपण


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 16, 2020, 15:44 IST

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 400 के.व्ही. उप केन्द्र सूखी सेवनियां परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कटहल एवं जामुन के पौधे लगाये। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी यहाँ लगभग 150 पौधे लगाये गये थे, जिनमें से अधिकांश जीवित हैं। लगातार तीन वर्ष से पौध-रोपण किया जा रहा है।

पौधों को पर्याप्त पानी मिलता रहे इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी किया गया है। परिसर में गत वर्ष आम, अमरूद, कबीट, बेल, जामुन, सतपर्णी, महुआ, आंवला, मुनगा, नीम, कदम, सकोमा, गूलर, पाकर, हर्रा, वहेरा, भिल्मा, सिंदूरी, पुत्रजीवक आदि पौधों का रोपण किया जा चुका है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here