भोपाल में बीजेपी संगठन ने बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन लेते हुए किसान मोर्चा भिंड के जिलाध्यक्ष Sajjan Singh Yadav की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बताया गया है कि 13 मई को ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ किसान मोर्चा की रैली निकाली गई थी।
प्रदेश संगठन ने इसे प्रधानमंत्री Narendra Modi की ऊर्जा बचत अपील की अवहेलना और अनुशासनहीनता माना है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।रैली के बाद बीजेपी संगठन की इस सख्ती को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।



