सैटेलाइट फोटो में साफ, चीन ने भारत माता की पावन धरती पर कब्जा किया: राहुल – India china galwan valley border face off congress rahul gandhi raises questions pm modi statement chinese incursion

  • राहुल गांधी ने कहा- भारत माता की पावन धरती पर चीन ने किया कब्जा
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- गलवान घाटी में हमारी सीमा में कोई नहीं घुसा

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद से तनाव बना हुआ है. भारत-चीन सीमा पर तनाव और हिंसक झड़प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है.

पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं. रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा- ना कोई देश में घुसा, ना ही हमारी जमीन पर किसी ने कब्जा किया. लेकिन सैटेलाइट फोटो साफ दिखाती हैं कि चीन ने पैंगोंग झील के पास भारत माता की पावन धरती पर कब्जा कर लिया है.’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ आजतक का वीडियो भी शेयर किया है.

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी असल में Surender Modi हैं.’ राहुल गांधी ने जापान टाइम्स के एक लेख को साझा करते हुए ये बात कही. जापान टाइम्स में भारत की मौजूदा नीति को चीन की तुष्टीकरण वाला बताया गया है.

इसके अलावा रविवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी पीएम मोदी के बयान को लेकर सवाल उठाया है. कपिल सिब्बल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा है कि भारत की सीमा में न कोई घुसा है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. यह बात तो चीन भी बोल रहा है कि हमने भारत की सीमा में कोई घुसपैठ नहीं की है. पीएम मोदी चीन की भाषा बोल रहे हैं.’

इसे भी पढ़ेंः चीन विवाद पर बोले PM मोदी- न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही पोस्ट किसी के कब्जे में है

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया कि अगर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ नहीं की और कोई भारतीय क्षेत्र में आया ही नहीं, तो हिंसक झड़प कैसे हो गई और कर्नल संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद कैसे हो गए?

कपिल सिब्बल ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पीएम मोदी के बयान विरोधाभाषी हैं. पीएम मोदी अपना बयान दे रहे हैं, जबकि रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय अपने बयान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने कहा- सरकार को पहले ही बुलानी थी बैठक

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here