स्कूल शिक्षा मंत्री ने नीट के परीक्षार्थियों को शासकीय वाहनों से किया रवाना
भोपाल : रविवार, सितम्बर 13, 2020, 21:10 IST

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने शुजालपुर (शाजापुर जिले) में नीट (NEET) की परीक्षा देने के लिये परीक्षार्थियों को शासकीय वाहनों से इंदौर, उज्जैन और भोपाल रवाना किया।
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर शुजालपुर में मंत्री श्री परमार ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देकर वाहन रवाना किये।
मंत्री श्री परमार ने भोपाल के लिये 20, इन्दौर के लिये 22 एवं उज्जैन के लिये 12 परीक्षार्थियों सहित कुल 54 परीक्षार्थियों को रवाना किया। शाजापुर जिले से कुल 100 परीक्षार्थियों को भोपाल, इंदौर और उज्जैन के लिये शासकीय वाहनों से रवाना किया गया। सभी परीक्षार्थियों के साथ उनके एक-एक अभिभावक भी साथ थे।
बबीता मिश्रा
Source link

