स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री परमार ने अर्थ ओवर कैम्पेन का सर्मथन करने की अपील की


स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री परमार ने अर्थ ओवर कैम्पेन का सर्मथन करने की अपील की


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 26, 2021, 16:42 IST

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि 27 मार्च को समूची दुनिया, ग्लोबल अर्थ ओवर कैम्पेन में सहभागिता कर रही है। इस दिन रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के लिये गैर जरूरी विद्युत प्रकाश को बंद रख कर, प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करें। श्री परमार ने शिक्षा विभाग के मुखिया के रूप में सभी अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि सभी लोग 27 मार्च शनिवार को रात्रि साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के लिये अपने घरों और कार्यलयों में अनावश्यक बिजली न जलायें। बल्ब, ट्यूबलाईट बंद रखें और ग्लोबल अर्थ ओवर कैम्पेन का समर्थन करें।


प्रदीप वाजपेयी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here