स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये अब नियमित लगेंगे रोजगार मेले


स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये अब नियमित लगेंगे रोजगार मेले


रामनगर रोजगार मेले में 398 बेरोजगार युवाओं को दिलाया गया रोजगार 


भोपाल : सोमवार, नवम्बर 30, 2020, 16:58 IST

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावान पटेल ने कहा है कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये सतना जिले में निरंतर रोजगार मेले आयोजित किये जायेगे। इन रोजगार मेलों में सतना में संचालित सीमेन्ट कम्पनियों को भी शामिल किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को जिले के रामनगर में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि स्थानीय युवाओं का कौशल विकास कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिये जाये। उन्होंने चयनित युवाओं से अनिवार्य रूप से विभिन्न कम्पनियों में जाकर ज्वाईनिंग करने का आग्रह किया। सांसद श्री गणेश सिंह ने बताया कि जिले में जो व्यापारिक संस्थान संचालित हो रहे हैं वे अनिवार्य रूप से रोजगार मेलों में अपना कांउन्टर लगाये। ऐसा करने पर मुख्यमंत्री द्वारा 60 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मंशा पूरी की जा सकेगी।

मध्यप्रदेश डे-राज्य आजीविका मिशन जिला पंचायत सतना द्वारा रविवार को सतना जिले में जनपद पंचायत रामनगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेश व अन्य प्रदेशों से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिष्ठित 20 कम्पनियों को बुलाया गया। रोजगार मेले में 1044 युवाओं का पंजीयन हुआ। इनमें 1035 बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, दक्षता और कौशल की काउन्सलिंग की गई। जिसमें कम्पनियों द्वारा मानव संसाधन की पूर्ति हेतु 398 बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार करते हुए चयन कर जॉब आफर किया गया।


मुकेश मोदी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here