स्नेक रेस्क्यूअर ने अपने पास रखे पानी के बोतल से गुस्सैल कोबरा सांप को पानी पिलाया तो वो आश्चर्यजनक रूप से शांत हो गया
स्नेक रेस्क्यू टीम (Snake Rescue Team) के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी के मुताबिक जहरीले कोबरा को बोतल से पानी पिलाने का यह नजारा बहुत ही मनमोहक था. उन्होंने इसे अपने जीवन का सब से अनमोल और न भूलने वाला पल बताया
स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने बताया कि हमारी टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करती है. इसी कड़ी में अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू किए गए दो कोबरा सांपों को जंगल में वापस छोड़ने गए. यहां पहुंचने पर सांपों को बैग से बाहर निकाला गया. गर्मी और बंद जगह पर रखने की वजह से सांप बहुत गुस्से में था. यह भांप कर जितेंद्र सारथी ने अपने पास रखे पानी के बोतल से गुस्सैल कोबरा को पानी पिलाया. जिसके बाद सर्प पानी पीने लगा और शांत हो गया.
जहरीले कोबरा को बोतल से पानी पिलाने का यह नजारा बहुत ही मनमोहक था. जितेंद्र सारथी ने इसे अपने जीवन का सब से अनमोल और न भूलने वाला पल बताया. उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने पर हर साल बड़ी संख्या में जीव-जंतु प्यास से मर जाते हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों के आसपास बर्तन में पानी रखने की अपील की है, ताकि प्यास से बेहाल किसी भी जीव-जंतु की मौत न हो.
बता दें कि पिछले साल भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक किंग कोबरा जंगल से भटक कर शहरी क्षेत्रों में आ गया था. दुनिया से इस सबसे लंबे जहरीले सांप को भी तब एक व्यक्ति पानी पिलाता दिखा था.