स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे
कायाकल्प योजना के अवार्ड्स भी वितरित करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 19:30 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी 8 मार्च को ब्लड क्लेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी वैक्सीन रेफ्रीजिरेटर का लोकार्पण और कायाकल्प योजना के अवार्ड्स का वितरण भी करेंगे।
कार्यक्रम प्रातः 10 बजे एन. एच. एम. भवन लिंक रोड नम्बर तीन, पत्रकार कॉलोनी के सामने आयोजित होगा।
महेश दुबे
Source link

